वारिसलीगंज: वारसलीगंज बिजली कार्यालय में चिंगारी से लगी आग, वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल
वारसलीगंज स्थित बिजली कार्यालय परिसर में गुरुवार सुबह अचानक चिंगारी उठने के बाद आग लग गई। घटना के दौरान कार्यालय परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों ने आग की लपटों और धुएं का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर साझा कर दिया, जो तेजी से वायरल हो गया। इस घटना की जानकारी गुरुवार सुबह लगभग 10:30 बजे प्राप्त हुई।