बदायूं: लोची नंगला और खुनक गांव को जाने वाले रास्ते पर सड़क पर फैली मक्का से ग्रामीण और राहगीर परेशान, हादसे की आशंका
Budaun, Budaun | Jun 28, 2026 बदायूं के थाना सिविल लाइंस और बिनावर क्षेत्र में लोची नंगला से खुनक गांव को जाने वाले रास्ते पर ग्रामीणों द्वारा सड़क पर मक्का डालकर सुखाई जाती है। जिससे राहगीरों को निकलने में परेशानी होती है और मक्का सड़क पर डालकर रास्ते को ब्लॉक कर दिया जाता है। वही सड़क पर पड़ी मक्का पर बाइक चलाने से कई बार बाइक सवार घायल भी हो चुके हैं।