कान्हाचट्टी: गढ़िया पुल पर दोस्त से मिलने निकला युवक लापता, परिवार परेशान
राजपुर थाना क्षेत्र के गढ़िया गांव से 18-22 वर्षीय युवक प्रमोद कुमार शुक्रवार रात से लापता है। परिजनों के अनुसार वह रात करीब 8 बजे "दोस्त से गढ़िया पुल पर मिलकर आता हूं" कहकर घर से निकला था, लेकिन लौटकर नहीं आया। युवक का मोबाइल भी बंद है। रातभर रिश्तेदारों और संभावित ठिकानों पर खोजबीन के बाद भी कोई सुराग नहीं मिला। परिजन परेशान हैं। पिता देवलाल यादव ने राज