रादौर: रादौर स्थित पावर हाउस परिसर में अज्ञात कारणों के चलते लगी आग, दमकल विभाग की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पाया काबू
रादौर स्थित पावर हाउस परिसर में बुधवार को अचानक आग लगने के बाद कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची दमकल विभाग की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया है। लाइनमैन जयमल ने कहा कि आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चला है, लेकिन इससे काफी नुकसान हो गया है।