ललितपुर: जखौरा में अकीदत और शांति के साथ निकला मुहर्रम का ताजिया जुलूस, गूंजी 'या हुसैन' की सदाएं
जखौरा कस्बे में मुहर्रम के अवसर पर शुक्रवार को पारंपरिक रीति-रिवाजों और गहरी अकीदत के साथ ताजिया जुलूस निकाला गया। जुलूस में बड़ी संख्या में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने भाग लिया। युवाओं, बुजुर्गों और बच्चों की मौजूदगी से पूरा कस्बा धार्मिक माहौल में सराबोर नजर आया। जुलूस के दौरान 'या हुसैन' की सदाएं गूंजती रहीं।कस्बे के विभिन्न मार्गो से ताजिया जुलूस निकाला ।