अकबरपुर: सराय गांव के पास ट्रेन से कटकर युवक की दर्दनाक मौत, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
रुरा थाना क्षेत्र के सराय गांव के पास ट्रेन से कटकर एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई।वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।चौकी प्रभारी सिठमरा अनूप पांडेय ने बताया कि मृतक का नाम पंकज उर्फ अनूप बाजपेई पुत्र भगवती प्रसाद उम्र करीब 35 वर्ष निवासी ग्राम सराय थाना रूरा जनपद कानपुर का रहने वाला है।