बड़वानी: भारतीय जैन संघटन संघ अंजड द्वारा विश्व शांति के लिए 36 मिनट का सामूहिक नवकार महामंत्र जाप
अंजड भारतीय जैन संघटन द्वारा सकल जैन समाज एवं श्रीमद् राजचंद्र जी के अनुयायियों द्वारा आज गुरूवार को सुबह 10 बजे से अंजड़ की जैन समाज धर्मशाला में 36 मिनट का महामंत्र नवकार का जाप किया गया। सकल श्री संघ के अध्यक्ष अशोक लुंकड़ जी ने महामंत्र नवकार पर प्रकाश डालते हुए इसकी महिमा का वर्णन किया। उन्होंने जिनेवा में आयोजित मंत्र कार्यशाला का विवरण दिया है।