बागपत: बरवाला गांव के पीड़ित ने SP दफ्तर पहुंचकर फर्जी तरीके से बैंक खाते से ₹28 हजार निकालने का आरोप लगाया
गुरुवार को करीब साढे 11 बजे मिली जानकारी के अनुसार रमाला थाना क्षेत्र के बरवाला निवासी संजीव के मुताबिक उसका एक बैंक में खाता खुला हुआ है। आरोप है कि नवंबर माह 2024 में फर्जी तरीके से उसके खाते से 28 हजार रुपये निकाल लिये थै। इसकी शिकायत रमाला थाने पर की थी, लेकिन इस संबंध में कोई कार्रवाई नही हुई।