मुज़फ्फरनगर: मृत पशुओं के अंतिम संस्कार के लिए जमीन न मिलने पर गौसेवकों का फूटा गुस्सा, नगर पालिका के खिलाफ नंगे पांव जोरदार प्रदर्शन
मुजफ्फरनगर में मृत पशुओं के अंतिम संस्कार के लिए जमीन न मिलने पर गौसेवकों का गुस्सा फूट पड़ा। नगर पालिका के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए उन्होंने आरोप लगाया कि वर्षों से उनकी मांगों को नजरअंदाज किया जा रहा है। गौसेवकों ने पांच बीघा जमीन, चारदीवारी और कमरे की मांग की है। चेतावनी दी है कि मांगें पूरी न होने तक वे नंगे पांव रहकर विरोध जारी रखेंगे।