कटनी ग्रामीण: नौतपा के चौथे दिन रीठी में भीषण गर्मी और बिजली कटौती से जनजीवन बेहाल, घरों से कम निकले लोग
रीठी क्षेत्र में नौतपा के चौथे दिन शुक्रवार को भी भीषण गर्मी का कहर जारी रहा सुबह से ही तेज धूप और गर्म हवाओं ने लोगों को बेहाल कर दिया। मई महीने के अंतिम दौर में पड़ रही प्रचंड गर्मी के चलते सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा और लोग जरूरी काम होने पर ही घरों से बाहर निकले दोपहर के समय तापमान बढ़ने से बाजारों और सार्वजनिक स्थानों पर लोगों की आवाजाही काफी कम दिखाई दी