मंझनपुर: बिजली का पोल गिरने से 3 साल के मासूम की दर्दनाक मौत, बहन अस्पताल में भर्ती, टेंवा गांव पहुंचे नगर पालिका अध्यक्ष
मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र के टेंवा गांव में बुधवार को एक हृदयविदारक हादसे ने पूरे इलाके को गमगीन कर दिया। पेड़ की कटाई के दौरान अचानक भारी-भरकम डाल पास में लगे बिजली के पोल पर जा गिरी। तेज झटके से पोल टूटकर नीचे गिर पड़ा और उसकी चपेट में खेल रहे दो मासूम भाई-बहन आ गए। हादसा इतना भयावह था कि 3 वर्षीय प्रिंस की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि उसकी बहन घायल है