नुआंव: छाता बराड़ी में महिला संवाद कार्यक्रम का आयोजन, प्रखंड विकास पदाधिकारी ने दी महत्वपूर्ण जानकारियां
Nuaon, Kaimur | May 2, 2025 जानकारी के अनुसार छाता बराड़ी में महिला संवाद कार्यक्रम का आयोजन शुक्रवार की दोपहर किया गया। जिसमें सैकड़ो की संख्या में महिला उपस्थित रही। आयोजित महिला संवाद कार्यक्रम में प्रखंड विकास पदाधिकारी के द्वारा सरकार के द्वारा महिलाओं के लिए चलाई जा रही सरकारी योजनाओं की जानकारियां दी गई। एवं महिलाओं की समस्याओं को सुना गया।