भोगांव: एलाऊ क्षेत्र में महाराणा प्रताप जयंती पर निकली भव्य बाइक रैली, सभा में हुई परिवर्तित
जागीर क्षेत्र में शनिवार को महाराणा प्रताप जयंती के अवसर पर श्री राजपूत करणी सेना के जिला महासचिव शिवप्रताप चौहान के नेतृत्व में क्षेत्र के दर्जनों गांवों में भव्य बाइक रैली निकाली गई। रैली का शुभारंभ हुसैनपुर से मुख्य अतिथियों द्वारा महाराणा प्रताप के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन कर किया गया।