रविवार को दोपहर 3:00 बजे गया शहर के दांडी बाग स्थित प्रजापति भवन में रविवार को बिहार कुम्हार प्रजापति समन्वय समिति द्वारा एक दिवसीय इलेक्ट्रिक चाक प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य कुम्हार समाज के कारीगरों को आधुनिक तकनीक से जोड़कर उनके पारंपरिक व्यवसाय को सशक्त बनाना और स्वरोजगार के नए अवसर उपलब्ध कराना था।