बेंगाबाद: प्रभात खबर प्रतिभा सम्मान समारोह में 800 से अधिक मेधावी छात्र-छात्राओं को मेडल और प्रशस्ति पत्र मिले।
गिरिडीह नगर भवन में प्रभात खबर की ओर से भव्य कार्यक्रम आयोजित कर हर साल की तरह इस साल भी रविवार को 11 बजे जिले भर के छात्र छात्राओं को सम्मानित किया गया।यहां आयोजित प्रभात खबर सम्मान समारोह में अतिथियों ने जिले के सरकारी व निजी विद्यालयों के 800 से अधिक प्रतिभाओं को प्रशस्ति पत्र व मेडल देकर सम्मानित किया।