मांझी: चंदउ पुर तालाब की सरकारी भूमि से हटाया गया अतिक्रमण , प्रशासन ने चलाया अभियान
Manjhi, Saran | Jun 9, 2026 मांझी प्रखंड के चंदउ पुर गांव स्थित तालाब की गैर मजरूआ सरकारी भूमि को मंगलवार को प्रशासन द्वारा अतिक्रमण मुक्त कराया गया। अंचलाधिकारी सौरभ अभिषेक के नेतृत्व में चलाए गए अभियान के दौरान जेसीबी मशीन की सहायता से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई । प्रशासन ने बताया कि संबंधित अतिक्रमणकारियों को पूर्व में नोटिस जारी कर सरकारी भूमि खाली करने की चेतावनी दी गई थी।