दिनारा अंचल कार्यालय में जनता दरबार में तीन भूमि संबंधित मामलों का निष्पादन किया गया है। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार जनता दरबार दोपहर 3 बजे तक चला, जिसमें भूमि, राजस्व और अन्य मामलों को लेकर आए आवेदकों की विस्तृत सुनवाई की गई। अंचल अधिकारी मो. अजहरुद्दीन ने बताया कि आज के दरबार में तीन पुराने भूमि विवाद सम्बंधित मामलों का निष्पादन किया गया।