कर्वी: चित्रकूट में बेमौसम बारिश से फसलें चौपट, किसान 14447 पर करें शिकायत, मिल सकता है मुआवजा
चित्रकूट में आज शुक्रवार दोपहर 1 बजे कृषि उपनिदेशक राजकुमार ने बताया कि तेज गर्मी के बीच बेमौसम बारिश से किसानों की फसलें प्रभावित हुई हैं। राजापुर क्षेत्र के धुमाई, विलास और चिल्लिमल में करीब 200 एकड़ गेहूं खराब हुआ है। जिले में 1.15 लाख हेक्टेयर रबी फसल बोई गई थी।26 हजार किसानों ने बीमा कराया है। बीमित किसान14447 पर कॉल कर शिकायत दर्ज कर मुआवजा पा सकते है।