बांदा: कनाखेड़ा गांव में 4 लोगों ने एक वृद्ध को पुरानी रंजिश के चलते मारपीट कर किया घायल, जिला अस्पताल में कराया गया भर्ती
Banda, Banda | Mar 30, 2025 बांदा के पैलानी थाना क्षेत्र के कानाखेड़ा गांव में पुरानी रंजिश के चलते एक वृद्ध को 4 लोगों ने मारपीट कर घायल कर दिया। घायल वृद्ध का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है। घायल वृद्धि का नाम जगदीश है इसने बताया कि मैं गांव में रामायण पढ़ने जा रहा था। तभी गांव के रहने वाले नीरज, भोले बिल्लू व कलसिया आए और मुझ पर लाठी डंडे और धारदार हथियार से हमला कर दिया।