बांदा: शेरपुर बरईमानपुर में नाली में मिट्टी डालने को लेकर 2 पक्षों में विवाद, एक पक्ष के 4 लोग हुए घायल
Banda, Banda | Mar 30, 2025 बांदा के गिरवां थाना क्षेत्र के शेरपुर बरईमानपुर गांव में नाली में मिट्टी डालने को लेकर 2 पक्षों में विवाद हो गया। जिस पर आरोप है कि एक पक्ष के चार लोगों ने दूसरे पक्ष के चार लोगों पर लाठी डंडे और धारदार हथियार से हमला कर दिया। जिसमें एक पक्ष के चार लोग घायल हो गए। सभी घायल जिला अस्पताल पहुंचे जहां पर इनका उपचार किया जा रहा है।