हनुमानगढ़: जिला मुख्यालय पर भीषण गर्मी में पक्षियों के लिए आगे आया वीरा केंद्र, एनएमला कॉलेज परिसर में लगाए परिंडे
लगातार बढ़ती गर्मी और जल संकट के बीच पक्षियों को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से रविवार को टाउन स्थित एनएमला कॉलेज परिसर में महावीर इंटरनेशनल वीरा केंद्र की ओर से परिंडा अभियान चलाया गया। अभियान के तहत महिलाओं एवं समाजसेवियों ने कॉलेज परिसर और आसपास के पेड़ों पर परिंडे बांधकर उनमें पानी भरा तथा आमजन से भी पक्षियों के लिए पानी की व्यवस्था करने की अपील की।