बक्सर सांसद सुधाकर सिंह ने लोकसभा में अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत बक्सर रेलवे स्टेशन के आधुनिकीकरण में हो रही देरी का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि परियोजना की घोषणा कई साल पहले हुई थी, लेकिन लोग बुनियादी सुविधाओं के लिए संघर्ष कर रहे हैं। उन्होंने सदन को अवगत कराया कि बक्सर रेलवे स्टेशन पर यात्री आज भी पानी, प्रतीक्षालय, शौचालय और साफ-सफाई की कमी है।