सिवनी की बंडोल पुलिस ने यूरिया चोरी के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। शनिवार को जारी प्रेस विज्ञप्ति अनुसार ग्राम कुकलाह में किसान शुभम बघेल के खेत में बने कमरे का ताला तोड़कर अज्ञात चोरों ने 60 बोरी यूरिया चोरी कर ली थी। मामले में थाना बंडोल में अपराध पंजीबद्ध कर जांच शुरू की गई।