रुदौली: बिग़िनियापुर नहर चौराहा स्थित एक घर से संदिग्ध जंगली जानवर ने कई बकरियों को बनाया निवाला, दिखे पैरों के निशान
खबर रुदौली तहसील क्षेत्र की बिगीनियापुर नहर चौराहे की है, जहां एक घर से कई बकरियों को अज्ञात संदिग्ध जंगली जानवर ने रात के अंधेरे में निवाला बना लिया, सुबह जानकारी होने पर नहर चौराहे के आसपास चार गांव के इर्द-गिर्द संदिग्ध जंगली जानवर की चहल कदमी की बात सामने आ रही है, वही वन रेंजर रुदौली JP गुप्ता ने बताया कि वन विभाग की टीम जांच कार्यवाही में लगी हुई है ।