बागीदौरा: राज भोई समाज की बैठक में मंदिर निर्माण और सामूहिक विवाह पर चर्चा, हर सदस्य से 500 रुपये मासिक सहयोग का आह्वान
बड़ोदिया में राज भोई समाज बुढ़वा की मुख्य बैठक कल सोमवार रात 11,30 बजे तक मोहन विठला के मोहल्ले में समाज अध्यक्ष मगनलाल भोई की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में समाज के विकास कार्यों, मेलडी माता मंदिर निर्माण, सामूहिक विवाह सम्मेलन तथा समाज की नियमावली को प्रभावी ढंग से लागू करने सहित विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा कर आवश्यक निर्णय लिए गए। बैठक में सचि