सावर: समाज विकास में नारी शक्ति की महत्वपूर्ण भूमिका, नगर में रावणा राजपूत समाज भवन में विचारगोष्ठी सम्पन्न
Sawar, Ajmer | Jul 2, 2026 रावणा राजपूत समाज भवन केकड़ी में महिला मण्डल की विचारगोष्ठी गुरुवार को दोपहर 1 बजे सम्पन्न हुई।जिसमें समाज विकास में नारी शक्ति के योगदान को लेकर चर्चा की गई।बालिका शिक्षा को बढ़ावा,महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ने,सामाजिक कुरीतियों के उन्मूलन में महिलाओं को जागरूक करने के विषयों पर विचार किया गया।