लखीमपुर खीरी जिले के उत्तर निघासन वन रेंज अंतर्गत सिंगाही थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत मोतीपुर भौका में रविवार को तेंदुए के हमले से हड़कंप मच गया। गांव निवासी मीना देवी पत्नी सुंदरलाल मवेशियों के लिए चारा लेने गई थीं, तभी पहले से घात लगाए बैठे तेंदुए ने उन पर अचानक हमला कर दिया। अचानक हुए हमले में मीना देवी घायल हो गईं, लेकिन उन्होंने हिम्मत नहीं हारी।