मंझनपुर: मुंबई से मंझनपुर पहुंची विवाहिता, प्रेमी के घर पर पति से भिड़ंत, दो पक्षों में जमकर मारपीट, वीडियो हुआ वायरल
मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र में शुक्रवार को लगभग 3 बजे उस समय तनाव का माहौल बन गया, जब एक विवाहिता के प्रेम प्रसंग को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई। आरोप है कि विवाहिता मुंबई से अपने प्रेमी के घर मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र में पहुंची थी, जहां वह बीते चार दिनों से रह रही थी।