घोड़ाडोंगरी: छोटा महादेव भोपाली में सावन के तीसरे सोमवार को बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालु, पुलिस बल रहा तैनात
रानीपुर थाने के छोटा महादेव भोपाली में सावन के तीसरे सोमवार को बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर शिखर मंदिर में पूजा अर्चना की। श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ को देखते हुए पुलिस बल तैनात किया गया। रानीपुर थाना प्रभारी अवधेश तिवारी ने भी भोपाली का निरीक्षण कर व्यवस्थाएं देखी। मार्ग पर कीचड़ होने से श्रद्धालुओं को परेशानी हुई।