कोटड़ी: सवाईपुर कस्बे में 11 हजार लाइन की चिंगारी से खेत में लगी आग, दो बीघा तुअर जल गई
Kotri, Bhilwara | Apr 18, 2026 सवाईपुर कस्बे में शनिवार दोपहर करीब 2 बजे 11 हजार केवी विद्युत लाइन में स्पार्किंग से निकली चिंगारी से खेत में आग लग गई। सालरिया रोड स्थित रमेशचंद्र जैन के खेत में लगी आग ने तेजी से फैलकर करीब दो बीघा तुअर की फसल को जलाकर राख कर दिया। आग की चपेट में खेत की मेड़ पर रखी लकड़ियां व पेड़-पौधे भी जल गए, वहीं पास के भैरू गाड़री के खेत में भी नुकसान हुआ।