दातागंज: दातागंज क्षेत्र में जगह-जगह मनाई गई आंबेडकर जयंती, निकाली गई शोभायात्रा
मंगलवार सुबह से ही दातागंज क्षेत्र में जगह जगह आंबेडकर जयंती मनाई गई। दातागंज नगर और समरेर क्षेत्र के बौरा गांव से कमा तक भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। प्रशासन की कड़ी सुरक्षा में शोभा यात्रा निकाली गई।