खरगोन जिले के गोगावा क्षेत्र के दसनावल गांव में शनिवार दोपहर तेंदुए के हमले से हड़कंप मच गया। खेत में कपास की बुआई की तैयारी कर रहे तीन किसान भाइयों पर तेंदुए ने अचानक हमला कर दिया। हमले में तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उपचार जारी है।