चायल: सेवथा गांव में डंफर की टक्कर से युवक की मौत, एक गंभीर घायल, ग्रामीणों का उग्र विरोध, पुलिस फोर्स तैनात
कौशाम्बी। थाना सराय अकिल क्षेत्र के सेवथा गांव के पास शनिवार शाम करीब 5:50 बजे तेज रफ्तार डंफर ने एक दोपहिया वाहन को कुचल दिया। हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। वही 6.50 पर ग्रामीणों ने आक्रोशित होकर जमकर विरोध प्रदर्शन किया। लोगों ने डंफर चालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।