रविवार सुबह 11 बजे भोजपुर विधानसभा अंतर्गत नगर परिषद कार्यालय औबेदुल्लागंज में विधायक सुरेंद्र पटवा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा प्रस्तुत केंद्रीय बजट का लाइव प्रसारण देखा। इस अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ नेता, पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।