नाथनगर विकास खंड की ग्राम पंचायत काली जगदीशपुर में महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के तहत संचालित एक परियोजना पर गंभीर अनियमितताओं के आरोप सामने आए हैं। चकरोड़ पर मिट्टी पटाई के नाम पर लगभग 45 हजार रुपये के कथित गबन का मामला उजागर हुआ है, जबकि जमीनी स्तर पर कार्य होता नजर नहीं आ रहा है। जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत में अर्जुन क