चैनपुर प्रखंड के पूर्वडीहा गांव निवासी 30 वर्षीय रंजीत दुबे पिता हरेंद्र दुबे के शव का 24 घंटे बाद सोमवार सुबह 9 बजे एमएमसीएच में पोस्टमार्टम किया गया। मौके पर बड़ी संख्या में गांव के लोग और परिजन मौजूद थे। बताते चले की रविवार सुबह डालटनगंज रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक पर रंजीत दुबे ने मालगाड़ी से कट कर आत्महत्या कर ली थी।
मेदिनीनगर (डालटनगंज): पूर्वडीहा के रंजीत के शव का 24 घंटे बाद एमएमसीएच में पोस्टमार्टम, नौकरी न लगने के तनाव में की थी आत्महत्या - Medininagar Daltonganj News