हरदा: ग्राम दीपगांव कला में ज़मीन विवाद में खूनी संघर्ष, बुजुर्ग की मौत, 6 घायल; मामा-बुआ के परिवार आमने-सामने
Harda, Harda | Apr 1, 2026 जिले के सिराली थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम दीपगांव कला में बुधवार सुबह जमीन विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में 65 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हो गई, जबकि दोनों पक्षों के कुल 6 लोग घायल हो गए। मृतक की पहचान अमरसिंह कलम (65) निवासी दीपगांव कला के रूप में हुई है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।