हनुमानगढ़: हनुमानगढ़ के मक्कासर गांव में आगजनी, आग लगने से दो ट्रैक्टर और एक बाइक जलकर हुई राख
जिले के मक्कासर गांव में मंगलवार को एक मकान में आगजनी से दो ट्रैक्टर और एक बाइक जलकर राख हो गई। घटना मक्कासर गांव में रामरख खीचड़ के मकान में हुई जहां मकान के गैराज में खड़े दोनों ट्रैक्टर और एक बाइक आग लगने से पूरी तरह जलकर राख हो गए। प्रारंभिक तौर पर सम्भवतः ट्रैक्टर की बैटरी में शॉर्ट सर्किट से आगजनी की संभावना जताई जा रही है।