दुर्गावती: खजुरा गांव के अनुज कुमार ने नेपाल में कबड्डी में जीता स्वर्ण पदक, देश का बढ़ाया मान, गांव लौटने पर हुआ भव्य स्वागत
दुर्गावती प्रखंड अंतर्गत खजुरा गांव निवासी अनुज कुमार ने नेपाल में कबड्डी में स्वर्ण पदक जीत कर देश का मान बढ़ाया, मंगलवार की दोपहर 2:00 बजे अपने पैतृक गांव खजुरा लौटने पर अनुज कुमार का गाजे बाजे के साथ भव्य स्वागत किया गया।