कटनी ग्रामीण: सेफ क्लिक 2.0 : रीठी स्टेट बैंक के सामने पुलिस ने चलाया साइबर जागरूकता अभियान,
जिले में चलाए जा रहे सेफ क्लिक 2.0 साइबर जागरूकता अभियान के तहत रीठी पुलिस ने लोगों को साइबर अपराधों से बचाव के प्रति जागरूक किया। रीठी स्थित स्टेट बैंक ऑफ इंडिया शाखा के सामने आयोजित इस अभियान में पुलिस अधिकारियों ने डिजिटल लेन-देन, फर्जी कॉल, ओटीपी फ्रॉड और तथाकथित डिजिटल अरेस्ट जैसे साइबर अपराधों के बारे में विस्तार से जानकारी दी।