महाराजगंज: तमनपुर में छत से कूदकर गिरने से युवक गंभीर रूप से घायल, लखनऊ ट्रामा सेंटर किया गया रेफर
2 जून मंगलवार की रात्रि 9 बजे के आसपास एक युवक अपने घर की दो मंजिली छत से नीचे कूद कर घायल हो गया। जिसे स्थानीय सीएचसी मे प्राथमिक उपचार के बाद लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर किया गया। परिजनों के मुताबिक युवक शराब के नशे का आदी बताया जा रहा है, जो आए दिन घर मे ही मारपीट आदि करता रहता है। शराब के नशे मे होने के चलते अचानक किसी बात से नाराज होकर छत से नीचे कूद गया।