मड़िहान: राजगढ़ थाना क्षेत्र के सेमरी तलरे गांव के मोड़ पर बाइक पर सवार दो चचेरे भाई अनियंत्रित होकर गिरने से दोनों की हुई मौत
सोनभद्र जनपद के पेड़ गुरहवा गांव निवासी 18 वर्षी विष्णु पुत्र तेज बली तथा 19 वर्षी सुरेंद्र पुत्र राजबली दोनों चचेरे भाई है विष्णु के भाई अखिलेश ने बताया कि घर पर बिना बताए दोनों एक ही बाइक से सोमवार को घर से निकले थे लेकिन घर नहीं पहुंचे थे मंगलवार की सुबह लगभग 10:00 बजे गांव के ही निवासी बिजेंद्र खोआ बेचकर आते समय देखा कि खाई में गिरे दोनों की मौत हुई थी।