पवई: बालिका छात्रावास पंन्ना में विधिक साक्षरता शिविर आयोजित जनसंपर्क कार्यालय पन्ना ने प्रेसनोट किया जारी
----
Pawai, Panna | Aug 1, 2024 जनसंपर्क कार्यालय पन्ना ने गुरुवार को प्रेस नोट जारी कर जानकारी देते हुए बताया कि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कार्यालय द्वारा प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश भावना साधौ के मार्गदर्शन एवं जिला न्यायाधीश हरप्रसाद बंशकार के निर्देशन में गत बुधवार को अनुसूचित जाति-जनजाति पोस्ट मैट्रिक बालिका छात्रावास पन्ना में विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया।