जमुई: जमुई में धूमधाम से मनाया गया होली का त्योहार, विधि व्यवस्था के लिए पुलिस चौक-चौराहों पर रहे तैनात
Jamui, Jamui | Mar 26, 2024 जमुई में आज होली का त्योहार धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है। हर तरफ लोग मस्ती में डूबे हुए हैं। वहीं होली के रंग में कोई भंग न पड़े इसके लिए जमुई पुलिस सख्त दिखे। अकसर देखा जाता है की होली के पर्व पर कई शरारती तत्व हुड़दंग मचाते हैं और लोगों को परेशान करते हैं। ऐसे में इन हुड़दंग मचाने वालों को सबक सिखाने के लिए विभिन्न चौक चौराहा पर पुलिस बल तैनात रहे।