गंदगी के बीच चौपारण सामुदायिक अस्पताल, मरीजों की सेहत पर खतरा। चौपारण:चौपारण सामुदायिक अस्पताल परिसर में फैली गंदगी और कचरे के ढेर से मरीजों को भारी परेशानी हो रही है। दुर्गंध और साफ-सफाई के अभाव से संक्रमण का खतरा बढ़ गया है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि शिकायत के बावजूद प्रबंधन ध्यान नहीं दे रहा, जिससे हालात लगातार बदतर होते जा रहे हैं।