धौरहरा: चहलार गांव के पास ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बाइक सवार युवक को मारी टक्कर, बाइक सवार गंभीर रूप से घायल
लखीमपुर खीरी जिले के धौरहरा तहसील क्षेत्र के अंतर्गत ईसानगर ब्लाक चहलार गांव के पास एक ट्रैक्टर ट्राली ने बाइक सवार युवक को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। वही रास्ते से निकल रहे भारतीय किसान यूनियन टिकैत परिवार के धौरहरा ब्लॉक अध्यक्ष ने घायल बाइक सवार युवक को 108 एंबुलेंस से पहुंचाया अस्पताल।