हंडिया: ट्रेन की चपेट में आने से मानसिक विक्षिप्त युवक की हुई मौत
हंडिया क्षेत्र में ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान कुलदीप पटेल पुत्र सुखदेव पटेल, निवासी ग्राम विझवनिया के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि युवक मानसिक रूप से विक्षिप्त था। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मंगलवार सुबह 09 बजे मिली जानकारी।