रानीखेत रोड और रामगढ़ रोड क्षेत्र में लंबे समय से खराब पड़े हैंडपंपों को जल संस्थान ने ठीक करवा दिया है। हैंडपंपों के खराब होने से स्थानीय लोगों को पेयजल की समस्या का सामना करना पड़ रहा था। स्थानीय नागरिकों की शिकायतों का संज्ञान लेते हुए, जल संस्थान के जेई गोपाल सिंह कार्की ने चम्पावत की एक कंपनी से मरम्मत कार्य कराया।