पनागर: पनागर नगर पालिका में बड़ी कार्रवाई: 40 हजार की रिश्वत लेते उपयंत्री लोकायुक्त के हत्थे चढ़ा
पनागर नगर पालिका में उस समय हड़कंप मच गया जब लोकायुक्त की टीम ने उपयंत्री शुभम जैन को 40 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, उपयंत्री ने ठेकेदार राजेंद्र सतनामी से उनके बिलों के भुगतान की एवज में कुल 50 हजार रुपये के कमीशन की मांग की थी। फरियादी ठेकेदार ने इसकी शिकायत लोकायुक्त कार्यालय में दर्ज कराई थी, जिसके ब