औरैया: अधासी और भर्रापुर में बाइक की चिंगारी से खेत धधके, कई बीघा फसल जलकर खाक, दमकल ने पाया काबू; किसानों ने मांगा मुआवजा
क्षेत्र के ग्राम आधासी और भर्रापुर के बीच बम्बा के पास रविवार दोपहर 3 बजे एक बड़ा हादसा हो गया, जब एक बाइक से निकली चिंगारी ने खेतों में खड़ी फसल को आग की चपेट में ले लिया। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और कई किसानों की फसल जलकर राख हो गई। ग्राम बल्लापुर निवासी ध्रुव यादव पुत्र ओहराम की लगभग एक बीघा, ग्राम आधासी निवासी दिनेश पुत्र मिश्रीलाल की